ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / CSP लूटकांड के मास्टर माइंड और पुलिस के बीच मुठभेड़, जींस और जैकेट...

CSP लूटकांड के मास्टर माइंड और पुलिस के बीच मुठभेड़, जींस और जैकेट छोड़ फरार हुए अपराधी

19-Jan-2024 03:23 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : गोपालगंज में CSP लूटकांड के मास्टर माइंड के गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनो ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। यह पूरा मामला जिले के भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेन्द्र स्थित ईंट भट्ठा का है, जहां पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी। हालांकि मौके का फायदा उठाकर बदमाश जैकेट और जींस पैंट को खोलकर भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने ने पिस्टल कारतूस और बाइक बरामद किया है।


दरअसल, इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के माड़न घाट स्थित एक सीएसपी केंद्र से 28 दिसंबर को लूट हुई थी। जिसके बाद एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मास्टरमाइंड भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बंतरीया गांव निवासी स्वामीनाथ राम के बेटा कुख्यात मनोज राम पुलिस के गिरफ्त से फरार था। 


बताया जा रहा है कि ,गुरुवार की सूचना मिली की सीएसपी लूटकांड का मास्टरमाइंड और वांछित कुख्यात भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेन्द्र स्थित ईंट भट्ठा पर हथियार के साथ घूम रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई लिए भोरे थाना की टीम, डीआईयू और एसटीएफ के द्वारा छापेमारी की गई। इसी बीच मनोज राम खुद को पुलिस टीम से चारो तरफ से घिरते देख गोली चला दी। उसके बाद जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की। 


उधर, चारों तरफ से घिरा मनोज राम अपने हथियार, गोली, बाइक छोड़ कर भाग गया। इसके साथ ही अपना जैकेट और जींस खोल कर फेंकते हुए जंगल में चला गया। फिलहाल उसके संदिग्ध ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस दौरान एक देसी पिस्टल, सात जिन्दा कारतूस, एक बाइक, एक मोबाइल, जींस और जैकेट बरामद किया गया।