खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
04-Sep-2020 03:25 PM
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इस टूर्नामेंट में ट्रोफी की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दिन आजकल खराब चल रहे हैं. टूर्नामेट अभी शुरू भी नहीं हुआ है और इस टीम को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं.
सबसे पहले टीम पर कोरोना अटैक हुआ फिर सुरेश रैना ने आईपीएल को निजी कारणों से छोड़ दिया. अब खबर आ रही है कि सुरेश रैना के बाद टीम के एक और सीनियर खिलाड़ी निजी कारणों का हवाल देकर टीम का साथ छोड़ सकते हैं.
एक वेबसाइट के मुताबिक ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, हरभजन सिंह हैं. खबर के अनुसार भज्जी ने शुक्रवार को सीएसके टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले के बारे में बता दिया है. हालांकि अभी तक भज्जी या सीएसके की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यहां आपको बता दें कि, भज्जी टीम के साथ युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना नहीं हुए थे, ऐसा कहा जा रहा था कि वो बाद में टीम से जुड़ेंगे. लेकिन अब भज्जी शायद टीम के साथ इस सीजन के लिए ना जुड़े.
आपको बता दें कि, पिछले साल हुए आइपीएल में भज्जी ने 16 विकेट हासिल करके सफलतम गेंदबाजों की सूची में जगह पाई थी. आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भज्जी तीसरे नंबर पर हैं. इस लिहाज से हरभजन सिंह का टीम में ना होना धोनी और टीम के लिए दूसरा झटका होगा.