ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / करंट लगने से एक ही पंचायत के दो लोग झुलसे, एक की मौत;...

करंट लगने से एक ही पंचायत के दो लोग झुलसे, एक की मौत; दूसरे की स्थिति गंभीर

18-Sep-2024 03:11 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बिजली के करंट से झुलसने से एक ही पंचायत में अलग-अलग 2 घटनाएं हुई हैं। जिसमें एक युवती की मौत हो गई है, वहीं युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। जख्मी युवक को सीवान से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,  सीवान में बिजली के करंट से झुलसने से एक ही पंचायत में अलग-अलग 2 घटनाएं हुई हैं। जिसमें एक युवती की मौत हो गई है, वहीं युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। जख्मी युवक को सीवान से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।  युवती की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। यह घटना लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बलडीहा पंचायत की बताई जा रही है। मृतका बलडीहा पंचायत की सैदपुर निवासी दीपलाल मांझी की पुत्री प्रियंका कुमारी बताई जा रही है। वहीं घायल युवक बलडिहा निवासी तारकेश्वर शर्मा का भांजा दीपक शर्मा है। 


बताया जा रहा है कि पहली घटना सैदपुर गांव में हुई. जहां युवती प्रियंका कुमारी घर के पास हीं शौच करने के लिए गई थी तभी वह बिजली के पोल पर लगे खुले अर्थ तार के संपर्क आ गई। जिससे युवती की मौके पर हीं मौत हो गई। इस युवती की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई है। 


उधर, दूसरी घटना बलडीहा गांव में हुई। जहां युवक दीपक शर्मा लाउडस्पीकर चेक करने के लिए छत पर चढ़ा हुआ था,इसी दौरान युवक बिजली के तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।