ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: आर्यन समेत 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत...

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: आर्यन समेत 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये, जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई

07-Oct-2021 07:36 PM

DESK: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज रात NCB दफ्तर में ही सभी को रखा जाएगा। कोरोना की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है जिसके कारण सभी को आर्थर रोड जेल आज नहीं भेजा गया है।   


गौरतलब है कि 11 अक्टूबर तक सभी आरोपियों की कस्टडी की मांग एनसीबी ने की थी लेकिन कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी। फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत याचिका पर भी सुनवाई करने की अपील की। लेकिन ASG अनिल सिंह ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करने से आज मना कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई अब कल यानी शुक्रवार को होगी।


क्रूज ड्रग्स पार्टी से जुड़े केस में आज मुंबई की एक अदालत ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि आज आरोपियों को NCB दफ़्तर में ही रखा जाएगा। कोरोना रिपोर्ट के नहीं आने पर कोर्ट ने बताया कि बिना कोविड रिपोर्ट के आरोपियों को जेल में नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी को आज रात NCB दफ़्तर में ही रहना होगा। आर्यन खान समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर कल सुबह 11 बजे सुनवाई होगी।  


news image