ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप;...

करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप; मुआवजे की मांग

10-Aug-2024 12:51 PM

By First Bihar

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद इलाके में अफ़रातफ़री का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार जिले में विद्युत करंट की चपेट में आने 45 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। मामला फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का है। मृतक की पहचान आलमपुर गांव निवासी टप्पू सिंह के रूप में की गई है।  घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल आसपास के लोग भी मृतक के घर के पास जमावड़ा लगाए हुए हैं.


परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवक आज घर से शौच के लिए बधार की ओर गया हुआ था, इसी क्रम में वह विद्युत की चपेट में आ गया जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई।  घटना की सूचना आसपास के लोगों द्वारा परिजनों को दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फेसर थाना की पुलिस को दी गई। 


उधर, सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने  बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवक मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। ताकि परिवार को कुछ सहारा हो सके।