ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

CRPF जवान ने पत्नी को गंडक नदी में फेंका ! महिला के भाई ने लगाया गंभीर आरोप

02-Sep-2024 11:51 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक सीआरपीएफ CRPF जवान पर अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंकने का आरोप लगा है। गंडक नदी में NDRF की टीम महिला की तलाश में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि बंगरा पुल से सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंक दिया। 


वहीं, इस घटना के बाद बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी मच गई है। लापता महिला सारण के मसरख थाना इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का नाम गुड़िया कुमारी बताया जा रहा है। महिला के भाई मुकेश कुमार सिंह ने बातचीत में आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। 


उनका आरोप है कि रविवार की रात गुड़िया के पति उसे बंगरा पुल पर लेकर गए थे और फिर वहां से गंडक नदी में फेंक दिया। इधर इस बात की जानकारी मिलने के बाद से NDRF की टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है। गुड़िया के भाई ने बताया कि, मेरी बहन को रात 8 बजे बंगरा घाट पुल से नीचे फेंक दिया गया। महिला के पति के बहन ने रात को 9 बजे के बाद उनके छोटे भाई राजू को फोन की थी और कहा कि आपकी बहन पुल पर रात में सेल्फी ले रही थीं और इसी दौरान वो नीचे गिर गईं। दहेज के कारण उसको हमेशा टॉर्चर किया जा रहा था।


उधर, NDRF के इंस्पेक्टर रवि खान ने चैनल से बातचीत में कहा कि यहां के सर्किल ऑफिसर ने सूचना दी थी कि एक महिला पुल से नीचे गिर गई हैं। उनकी तलाश के लिए हमारी टीम प्रयास कर रही है। बैकुंठपुर के सीओ गौतम सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में लगी हुई है। अभी तक महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका है।