ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / रातों रात करोड़पति बन गया बिहार का शानू, जानिए.. कैसे बदल दी किस्मत

रातों रात करोड़पति बन गया बिहार का शानू, जानिए.. कैसे बदल दी किस्मत

04-Feb-2023 12:16 PM

By First Bihar

MADHUBANI: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या बिहार के एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था रातों रात करोड़पति बन गया। यह चमत्कार हुआ है मधुबनी के रहने वाले शानू कुमार मेहता के साथ। शानू ने ड्रीम इलेवन के जरिए एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीतकर अपनी किस्मत बदल दी। करोड़पति बने शानू के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। शानू के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


दरअसल, मधवापुर प्रखंड के साहरघाट नायक टोला निवासी शानू कुमार मेहता ने ड्रीम इलेवन में एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता है। 19 साल के शानू ने ऑस्ट्रेलिया के बैश विनिंग प्रतियोगिता में टीम बनाकर यह जीत हासिल की है। शानू किराना व्यवसायी राजेश मेहता के बेटा हैं और क्रिकेटर बनना चाहता हैं। शानू इंटर साइंस का छात्र है और दिल्ली में रहकर क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है।


शानू पिछले छह महीने से ड्रीम इलेवन के जरिए टीम बनाता था। लंबे दिनों तक पैसा लगाने के बाद आखिरकार उसे सफलता मिल ही गई। पहले तो उसे अपनी कामयाबी पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसके खाते में एक करोड़ रुपए आए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शानू लकी ड्रा में जीते हुए पैसे को अपने पिता को सौंपेगा जिससे उनके व्यवसाय का दायरा बढ़े। साथ ही साथ इस पैसों से वह क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग भी ले सकेगा।