सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Mar-2022 11:14 PM
PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू के एक प्रमुख नेता की हत्या कर दी है. अपराधियों ने जेडीयू नेता को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मर्डर की खबर मिलने के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा वहां पहुंचे हैं.
दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष की हत्या
ये वारदात पटना के दानापुर में हुई है. दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू के वरीय नेता दीपक कुमार मेहता का मर्डर कर दिया गया है. सोमवार की देर शाम अपराधियों ने दीपक मेहता को उनके घऱ के बाहर ही गोली मार दी थी. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि दीपक मेहता पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं. अपराधियों ने उन्हें कम से कम पांच गोलियां मारी. गोली लगने के बाद घायल दीपक मेहता को राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दीपक मेहता के मर्डर की खबर मिलने के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अस्पताल में पहुंचे. वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि दीपक मेहता दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. परिजनों के मुताबिक चुनाव लड़ने के एलान के बाद उन्हें धमकी भी मिली थी. मृतक के परिजन इस मामले में एक स्थानीय गुंडे के साथ ही एक विधायक का भी नाम ले रहे हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई थी.