मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Dec-2024 10:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
दरअसल, घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलबकसपुर की है। मंगलवार की देर रात ओरियारा गांव निवासी 36 वर्षीय प्रदुमन कुमार अपने गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में प्रदुमन को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रदुमन कुमार पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और करीब 8 महीने पहले वह जेल से छूटा था। पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।