मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Dec-2024 04:44 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज(Bihar Police) कर रहे हैं। ताजा घटना वैशाली से सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भून डाला। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज के पास की है।
अपराधियों की गोली से घायल शख्स खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल शख्स को शरीर के दाहिने साइड सीने से लेकर कमर के पास तक गोली लगी है।
घायल की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी बृजनंदन राय के 45 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार बाइक सवार होकर अपने घर से हाजीपुर की तरफ आ रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने एकरा ओवर ब्रिज के पास गाड़ी घेर कर उसे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पडा।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी हरकिशोर राय और सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। एसपी हरकिशोर राय ने बताया है कि एकरा ओवर ब्रिज के निकट एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल नहीं है।