ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े किसान से की लूट, एक लाख...

मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े किसान से की लूट, एक लाख रुपये लेकर हुए फरार

28-Jun-2019 02:43 PM

By 7

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक किसान को अपना निशाना बनाया है. बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े एक किसान से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के सेमरा की है. बताया जा रहा है कि गोविंदपुर के रहने वाले त्रिलोकीनाथ कुशवाहा किसान है. स्टेट बैंक के कल्याणपुर ब्रांच से वह 1 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे. तभी कल्याणपुर-सेमरा रोड पर बाइक सवार दो अपराधी पैसा लूटकर फरार हो गए. पीड़ित किसान द्वारा वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है. घटना को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट