ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना के पॉश इलाके एसके पुरी में दबंगों ने किया डॉक्टर के मकान...

पटना के पॉश इलाके एसके पुरी में दबंगों ने किया डॉक्टर के मकान पर कब्जा, दर्ज हुई FIR

06-Jul-2019 04:15 PM

By 9

PATNA: राजधानी पटना के पॉश इलाका कहे जाने वाले एसके पुरी में अपराधियों ने एक डॉक्टर के मकान पर जबरन कब्जा जमा लिया है. बदमाशों ने मकान के केयरटेकर के साथ मारपीट की है और घर के आगे लगे नेम प्लेट को उखाड़कर अपना नेम प्लेट लगा दिया है. दबंगों ने किया कब्जा राजधानी पटना. सूबा का सबसे महफूज कहा जाने वाला शहर. उसमें भी शहर का पॉश इलाका एसके पुरी. पटना में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के तमाम बड़े-बड़े दावे लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट. इलाके की मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ डी सिंह का निधन हो चुका है. इनका एक बेटा और उनका परिवार अमेरिका में रहता है. यहां पटना में मकान की देखरेख करने के लिए डी सिंह के बेटे ने अपने रिश्तेदार को यहां रखा है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस मकान पर अपराधियों की बुरी नजर लग गई. डॉक्टर का बेटा रहता है अमेरिका में मकान के मालिक के अमेरिका में रहने की बात की जानकारी के बाद दबंगों ने इस मकान पर कब्जा जमाने के लिए केयरटेकर को पहले तो धमकी दी. लेकिन शनिवार को उस समय हद हो गई जब बदमाशों ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी. साथ ही मकान के बाहर डी सिंह के नेम प्लेट को उखाड़कर अपना नेम प्लेट लगा दिया. केयरटेकर ने दर्ज कराया FIR केयरटेकर ने बदमाशों की करतूतों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. पटना से राजन की रिपोर्ट