ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / नालंदा में अपराधियों की पुलिस को चुनौती, धारदार हथियार से गला रेतकर ठेकेदार...

नालंदा में अपराधियों की पुलिस को चुनौती, धारदार हथियार से गला रेतकर ठेकेदार की हत्या

14-Jul-2019 02:13 PM

By 9

NALANDA:  नालंदा में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. बेखौफ अपारधियों ने जिले में एक ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना के पीछे रुपए के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. नालंदा में थम नहीं रहा अपराध जिला नालंदा. सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला. लेकिन मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बाद भी अपराध की घटनाओं में कोई कमी नहीं. जिले में आपराधिक घटनाओं का दौर बदस्तूर जारी है. अपराधी आए दिन हत्या,लूट और रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के पास अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने का कोई प्लान नहीं. ताजा मामला जिले के राजगीर थाना इलाके के नगर गांव का है. जहां रुपए के लेन देन के विवाद में एक ठेकेदार  की अपारधियों ने पहले तो पिटाई की और फिर बाद में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. ठेकेदार था मृतक मृतक सुनील ईंट भट्ठों पर मजदूर मुहैया कराने का काम करता था. उसके परिजनों के मुताबिक सुनील का मजदूरी को लेकर ही गांव की एक महिला से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते महिला के परिजनों ने ठेकेदार सुनील को शादी में शामिल होने के बहाने गांव बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में धारदार हथियार से उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. लोगों को जब उसकी आवाज सुनाई दी तो लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता ने कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. नालंदा से राज की रिपोर्ट