BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
09-Jan-2024 09:55 AM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में जमीनी विवाद को लेकर खुनी संघर्ष के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना छपरा के गिरी टोला की है।
गोली लगने से घायल हुए लोगों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज गिरी टोला निवासी हरिशंकर गिरि के 25 वर्षीय बेटे शशि गिरी और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मुरारी गिरी के 23 वर्षीय बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष को लोगों को बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष अक्सर आमने-सामने आ जाते थे।
सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना से पूरा इलाका दहल गया। दो लोगों को गोली लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।