पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
05-Dec-2019 08:31 PM
VAISHALI : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार के ऊपर निशाना साध रहा है. बक्सर में नाबालिग से रेप के बाद उसका मर्डर किये जाने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. उससे लोग काफी चिंतित हैं. राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने रेप के सवाल पर कहा कि बिहार में पुलिसवाले बालू और दारू में लगे हुए हैं. इसलिए अपराधियों का बोलबाला है.
रेप की घटना पर राजद के वरिष्ठ नेता ने नाराजगी जताई. रघुवंश प्रसाद ने आगे कहा कि हैदराबाद और बक्सर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. पोक्सो समेत कई कानून बने हैं लेकिन सही तरीके से लागू नहीं हो रहे हैं. इसलिए बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं. पीड़िता दौड़ती रही और पुलिस वाले एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करते रहें. ऐसे में आखिर कैसे पोक्सो कानून लागू होगा. प्रशासन में इस तरह की ढिलाई होगी तो अपराध पर नियंत्रण नहीं हो सकता है.
उन्होंने आगे कहा कि रेप की वारदात पहले से ज्यादा बढ़ी हैं और सबसे बड़ी बात है कि अपराध रूक नहीं रहे हैं. यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं. रेपिस्ट के ऊपर फौरन कार्रवाई करते हुए उनको सजा दिलानी चाहिए. कानून है लेकिन उसका इम्प्लीमेंटेशन नहीं हो रहा है. पुलिसवाले बालू और दारू में लगे हुए हैं. इसलिए अपराधियों का बोलबाला है. सरकार के लोग और पुलिसवाले लगता है कि खबर नहीं पढ़ते हैं.