मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Jul-2023 06:42 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्या की एस सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला ने पहले तो अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया और बाद में खुद थाने पहुंचकर सारा राज खोल दिया। घटना करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की है।
दरअसल, खलीलपुर गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला का गांव के ही एक शख्स से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। इसी बीच महिला गांव के ही रहने वाले शादीशुदा शख्स प्रमोद के संपर्क में आई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।
इसी बीच महिला ने देर रात प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। गर्लफ्रेंड के बुलावे पर रात एक बजे प्रमोद उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। फिर क्या था तीन बच्चों की मां ने गला दबाकर प्रमोद को मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से प्रेमी के शव को घर के पास खेत में दफन कर दिया।
जैसे ही इस बात की भनक गांव वालों को लगी तो बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन इससे पहले ही महिला खुद थाने पहुंच गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से प्रमोद का शव बरामद कर लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के ससुर को भी हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।