ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में जलेबी का रस गिरने पर छात्र को मारी गोली, सकते में...

पटना में जलेबी का रस गिरने पर छात्र को मारी गोली, सकते में पुलिस

01-Jan-2020 07:26 AM

PATNA  : जलेबी का रस गिरने से गुस्साए बदमाश ने पटना में एक छात्र को गोली मार दी. घटना एसके पुरी थाना के पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड़ के उदयन हॉस्पिटल के पास की है. छात्र को गोली मारने के बाद फरार हो रहे अपराधी को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि सिवान के बरहरिया के सवाना गांव का रहने वाला रिशु राज राजापुल में रह कर पढ़ाई करता था. मंगलवार की शाम 7 बजे वह बोरिंग कैनाल रोड़ में जलेबी खा रहा था. उसी दुकान के पास अपराधी गोपाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था.

तभी गोपाल के कपड़े पर जलेबी का रस गिर गया और रिशु और गोपाल के बीच बहस होने लगी. इसी बीच गोपाल ने पिस्तौल निकाली और रिशु को गोली मार दी. गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने गोपाल को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गोली लगने के बाद रिशु खुद ही सामने के अस्पताल में पहुंचा, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.