मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 12:37 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सहरसा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 11 बदमाशों को जिला और थाना बदर करने का आदेश जारी किया है। अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि इन लोगों की आपराधिक गतिविधियों के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सहरसा एसपी की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी ने 11 आपराधिक प्रवृति के लोगों को जिला और थाना बदर करने का आदेश दिया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा कि ये सभी लोग कोर्ट से जमानत पर बाहर आए हैं, जो संज्ञेय अपराध में संलिप्त रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। जिले में इनके कारण विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
जिला या थाना बदर किये गये संबंधित थाना में सदेह उपस्थित होकर प्रत्येक दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जिन 11 अपराधियों को थाना और जिला बदर किया गया है उसमें, त्रिपाल राम उर्फ कृपाल, अभिनंदन कुमार उर्फ अभय कुमार,अबुबकर उर्फ सोनू, राजदीप चौधरी, पुत्र चंदन यादव, मिथिलेश कुमार, अभिमन्यु शर्मा उर्फ मन्नू शर्मा, रंजीत चौधरी,बिजली यादव, चंदन चौधरी गुंजन कुमार शामिल हैं।