ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / प्रभास पर नहीं बल्कि क्रिकेटर पर आया 'बाहुबली' एक्ट्रेस का दिल, जल्द करने...

प्रभास पर नहीं बल्कि क्रिकेटर पर आया 'बाहुबली' एक्ट्रेस का दिल, जल्द करने वाली हैं शादी

11-Feb-2020 12:48 PM

DESK: बॉलीवुड सेलेब्स का क्रिकेटर के साथ प्यार का रिश्ता बहुत पुराना है. बहुत सारे बॉलीवुड स्टार्स ने क्रिकेटर्स को अपना दिल दिया है. इस लिस्ट में साउथ फिल्मों की स्टार अनुष्का शेट्टी भी जुड़ने वाली हैं. बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का दिल प्रभास नहीं बल्कि एक क्रिकेटर पर आ गया है.  


मीडिया में बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की ख़बरें अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्तों को कभी खुलकर नहीं स्वीकारा है. मीडिया ने दोनों से उनकी शादी को लेकर भी सवाल किए लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है. लेकिन एक बार फिर से अनुष्का की शादी की ख़बरें तेजी से फैल रही हैं. इस बार प्रभास नहीं बल्कि किसी क्रिकेटर को लेकर अनुष्का की शादी के चर्चे हो रहें हैं.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का किसी फिल्म स्टार को नहीं बल्कि एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं. ख़बर ये भी है कि जिस क्रिकेटर पर अनुष्का का दिल आया है वो क्रिकेटर साउथ से नहीं है. फिलहाल इस क्रिकेटर की पहचान गुप्त है. लेकिन ख़बरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आपको बता दें कि प्रभास और अनुष्का की फिल्म 'बाहुबली' सुपरहिट रही थी. इस फिल्म के बाद दोनों एक्टर्स की डेटिंग और शादी की खबरें लाइमलाइट में आई थी. लेकिन अब ख़बर ये है कि अनुष्का एक क्रिकेटर के साथ लव अफेयर में हैं और बहुत जल्द ही वो शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.