नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
16-Jun-2021 10:36 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में रिश्तों को कलंकित कर देने का मामला सामने आया है जहां बच्चे के खेल के विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा पर चाक़ू से हमला कर दिया. इस हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान भरौल निवासी अशोक साहनी के रूप में की गई है. घायल अशोक साहनी ने बताया कि बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चे में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते मारपीट बहुत ज्यादा बढ़ गई. उसके बाद गांव के ही सरपंच को बुलाकर समझौता किया गया लेकिन उनके भतीजे चंदन साहनी और सौरव साहनी ने सरपंच के सामने ही मारपीट शुरू कर दी.
उन्होंने अशोक साहनी ने अपना बचाव किया तो चंदन साहनी ने चाकू निकालकर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस हमले में अशोक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.