ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / Bihar News : क्रिकेट खेल रहे तीन बच्चे करंट वाले तार से सटे,...

Bihar News : क्रिकेट खेल रहे तीन बच्चे करंट वाले तार से सटे, एक की मौत; इलाके में हडकंप

24-Nov-2024 08:44 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। भागलपुर में एक तालाब के पास कंटीले तार में करंट दौड़ रहा था। इसी दौरान पास में क्रिकेट खेल रहे तीन बच्चे करंट की चपेट में आ गए। जिसमें दो बच्चों की जान किसी तरह उसके दोस्त की बहादुरी के कारण बच गयी जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव की है। इसके बाद  लोगों ने जमकर हंगामा किया वहीं पुलिस ने तालाब संचालक को हिरासत में ले लिया। 


दरअसल, हरिदासपुर गांव में चार बच्चे निजी तालाब किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। तालाब को जिस कंटीले तार से घेरा गया था उसमें करंट था। खेलने के दौरान तीन बच्चे तार की चपेट में आ गये, इनमें से एक बच्चे की मौत हो गयी।  घटना के साथ गांव में अफरातफरी मच गयी।  पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब संचालक को हिरासत में ले लिया है। 


वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे बच्चे ऋषभ कुमार(12) संतोष कुमार(11) आर्यन कुमार और सूचित कुमार क्रिकेट खेल रहे थे।  इसी दौरान बॉल तालाब की घेराबंदी के अंदर चला गया। ऋषभ दौड़कर बॉल निकालने के लिए घेराबंदी अंदर जाने के प्रयास करने लगा। वह करंट की चपेट में आ गया। ऋषभ के साथ संतोष व आर्यन भी करंट की चपेट में आ गया। 


बताया जा रहा है कि,अपने तीनों दोस्तों को तार से सटा देखकर सूचित को अहसास हुआ कि उसके साथियों को करंट लग गया है। सूचित ने तत्काल पास रखे बांस से आर्यन और संतोष के हाथ पर मारा। दोनों का तार से संपर्क टूट गया, लेकिन ऋषभ का संपर्क नहीं टूटा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 


इधर सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  इस बीच गांव के लोग आक्रोशित हो गये। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने तालाब संचालक टुनटुन मंडल को हिरासत में लिया है। लोगों ने बताया कि टुनटुन अपनी निजी जमीन पर मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया है।  तालाब में पल रही मछली की सुरक्षा के लिए कंटीले तार से घेराबंदी की है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तार में करंट का संचार कैसे हुआ।