ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / महागठबंधन में CPI ने शशि यादव को बनाया MLC कैंडिडेट, झारखंड में भी...

महागठबंधन में CPI ने शशि यादव को बनाया MLC कैंडिडेट, झारखंड में भी इस सीट से पार्टी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

06-Mar-2024 01:32 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की 11 विधान परिषद सीटों पर 21 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर नीतीश कुमार और खालिद अनवर ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी, आरजेडी और अपने एमएलसी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया। लेकिन, इस बीच सीपीआई ने एक सीट पर अपने कैंडिडेट के नाम का एलान किया है। सीपीआई के तरफ से एक महिला को अपना कैंडिडेट बनाया गया है। 


दरअसल, दीपांकर भट्टाचार्य ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि - चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन भी जारी है और हम लोग महागठबंधन के साथ है और पहले ही या तय हो चुका था कि इस वर्ष एमएलसी चुनाव में एक सीट भाकपा माले को मिलेगी। तो ऐसे में हमने तय किया है कि इस बार हमारे तरफ से जो एमएलसी के लिए उम्मीदवार होंगे वह शशी यादव जी होंगी। यह पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रही है और अब हमने इनका नाम विधान परिषद के लिए तय किया है। 


इसके अलावा दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडी एलाइंस के तरफ से हमलोगों को कोडरमा सीट दिया गया है और इस सीट से हमलोग चुनाव मैदान में होंगे, झारखंड में हमारी पार्टी एक ही सीट पर चुनाव मैदान में होगी। इसके अलावा बिहार के लिए हमलोग आगामी 8 और 9 मार्च को बैठक करेंगे उसके बाद ही कुछ तय करेंगे। ऐसे में फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहा जाना जल्दबाजी होगी। 


उधर, चिराग पासवान के महागठबंधन में साथ आने से जुड़े सवाल पर माले नेता ने कहा कि जो भी भाजपा के विरोध में होगा और हमारे साथ आना चाहेगा हमलोग उसका स्वागत करेंगे बाकी आना है या नहीं आना है यह उनको तय करना है, फिलहाल तो वो एनडीए के साथ हैं और यदि आते हैं तो हमें कोई परहेज नहीं है।