ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

COVID19 के बीच भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स

COVID19 के बीच भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स

30-Mar-2020 09:58 AM

DESK : वैश्विक महामारी के रूप में कोरोना वायरस भारत में बहुत तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना के मरीजों की संख्या काफी तेजी से आगे बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 106 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोविड-19 के मामले 1000 का आंकड़ा पार कर गए। देश में यह वायरस अब तक 27 लोगों की जान ले चुका है। इनसब से जूझ रहाशेयर बाजार एक बार फिर सोमवार को भारी गिरावट के साथ खुला। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 589 अंकों की गिरावट के साथ 29226 के स्तर पर खुला और देखते ही देखते यह 28811 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी भी 8385 पर खुला और 8338 पर आ गया।


निफ्टी में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसंड बैंक जैसे दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं सेंसेक्स के सभी स्टॉक शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर थे। वहीं टीसीएस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, यूपीएल, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले।डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे लुढ़ककर 75.18 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 74.85 के स्तर पर बंद हुआ था।


कोरोना महामारी की  वजह से सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट आ रही है। बता दें पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 927.95 अंक यानी 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 30,874.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 326.40 अंक यानी 3.78 फीसदी की बढ़त के साथ 8967.85 के स्तर पर खुला था।