बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
04-Mar-2024 03:07 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी के कचहरी चौक पर प्रेमी-युगल ने घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रेमी का कॉलर पकड़कर प्रेमिका बीच सड़क पर रोती बिलखती रही और न्याय की गुहार लगाती रही। इस दौरान घंटो हंगामा हुआ। प्रेमी युगल के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
जिसमें प्रेमिका अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगा रही है। प्रेमिका का कहना था कि प्रेमी ने उसके साथ धोखा किया है। शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसने यौन शोषण किया। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गयी तो उसे बीच मझधार में छोड़कर प्रेमी फरार हो गया। युवती को तीन साल का एक बच्चा भी है लेकिन प्रेमी उसे पिता का दर्जा देने और प्रेमिका को पत्नी बनाने से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसका पता लगाने के लिए डीएनए करा लिया जाए।
ढाका थानाक्षेत्र की लड़की रहने वाली और पताही थाना इलाके का लड़का निवासी है। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तब गांव में पंचायत बुलाई गयी लेकिन लड़का वहां भी शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की वालों ने कोर्ट में केस कर दिया। दोनों पक्ष के लोग अपना-अपना पक्ष रखने के लिए मोतिहारी कोर्ट आए हुए थे तभी लड़के को देखते ही लड़की ने उसका कॉलर पकड़ लिया और जमकर हंगामा मचाने लगी। प्रेमी युगल का हाई वोल्टेज ड्रामा घंटो चला।
इस ड्रामें को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। भीड़ को देख मीडिया कर्मी भी पहुंच गये और मामले की जानकारी प्रेमी युगल से ली। लड़की रो-रोकर यह कह रही थी कि शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया। प्रेग्नेंट होने के बाद वह फरार हो गया। वह तीन साल के बच्चे की मां है जिसे पिता का नाम देने से प्रेमी इनकार कर रहा है और उसे पत्नी मानने से भी मना कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि जब इसने शारीरिक संबंध नहीं बनाया था तब पैसे का लालच क्यों दे रहा था। जबकि युवक का कहना था जिस बच्चे की बात वो कर रही है वो उसका बच्चा नहीं है चाहे तो डीएनए जांच करवा लिया जाए।





