कितने अमीर हैं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन? चुनावी हलफनामे में संपत्ति और 5 मामलों का खुलासा खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी शिकायत और सत्यापन लालू यादव के कथित आलीशान बंगले पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी के बाद अब नीरज कुमार ने भी की बंगले में स्कूल खोलने की मांग PURNEA: बिहार सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बनमनखी में दुकानों पर चला बुलडोजर वाहन जांच के दौरान 2.885 KG चांदी और 4 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसरों को लिखने भी आता ! BEO ने एक पन्ने की चिट्ठी में 12 से अधिक गलती की Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
17-Nov-2022 05:49 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बेहद रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक मामले में बेगूसराय कोर्ट में पेशी करने पहुचें पति - पत्नी आपस में भीड़ गए। इन दोनों ने कोर्ट परिसर में ही तू - तू- मै- मै करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी से परेशान होकर पति भागकर फिर कोर्ट परिसर पहुंच गया है।
दरअसल, बरौनी रिफाइनरी के जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित जगत कुमार दहेज उत्पीड़न के मामले में न्यायालय में जमानत कराने आए थे। इस मामले में न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई। इसी बीच उनकी पत्नी न्यायालय पहुंच गई और अपने पति के साथ जाने की जिद करने लगी। लेकिन ,पति जगत कुमार उसे साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात पर उसकी पत्नी ने कोर्ट परिसर ने अंदर ही उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। पत्नी अपने पति जगत कुमार को न्यायालय से नहीं जाने दे रही थी। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद आरोपित जगत कुमार को न्यायालय से बाहर निकाला गया।
लेकिन, इसके बाद भी जगत कुमार की पत्नी उसके पीछे लग गई। जिसके बाद जगत कुमार दौडते हुए घर की तरफ भागने लगे, तभी उनकी पत्नी ने चोर चोर का हल्ला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उपस्थित पुलिसकर्मी ने उसके पति को पकड़ना चाहा। इसके बाद अपनी पत्नी से परेशान पति जगत कुमार पुनः न्यायालय आ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी पूरे मामले की जानकारी होने के बाद पुनः वापस लौट गये।
इस दौरान मौके पर उपस्थित महिला थाना पुलिस ने उनकी पत्नी को काफी समझाया - बुझाया। इसी बीच मौका देखकर पति जगत कुमार न्यायालय से निकल गया जिसके बाद मामला शांत हुआ। आपको बता दें कि, रिफाइनरी कर्मी जगत कुमार की शादी 2016 में हुई थी। इसके बाद 2021 में पत्नी ने उनपर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। अब इसी मामले में आज न्यायालय से जगत कुमार को जमानत मिली थी। जिसके बाद यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया।