बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
20-Oct-2023 08:56 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली के शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को आज कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया. संजय सिंह कोर्ट में ही अडाणी और मोदी पर भाषण देने लगे. नाराज कोर्ट ने कहा- यदि आपको अडानी और मोदी पर भाषण देना है तो मैं आपको अबसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश करने को कहूंगा. इसके बाद संजय सिंह की जुबान बंद हो गयी.
दरअसल, संजय सिंह को ईडी ने कस्टडी में लिया है. कस्टडी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें ईडी ने दिल्ली के राऊज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया. जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पेशी के दौरान ही संजय सिंह अडानी को लेकर ईडी पर आरोप लगाने लगा. नाराज जज ने उन्हें अपने मामले के अलावा दूसरे मामलों पर भाषण नहीं देने की सख्त चेतावनी दी. बोलने लगे और अदालत ने उन्हें दूसरे मसलों भाषण नहीं देने को कहा।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए आप सांसद को आज विशेष जज एमके नागपाल की कोर्ट में पेश किया गया था. ईडी ने संजय सिंह को जब कोर्ट में पेश किया तो थोड़ी देर की सुनवाई के बाद जज ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इसी दौरान संजय सिंह कोर्ट में अडाणी और नरेंद्र मोदी की बात करने लगे.
भाषण देना बंद करिये
कोर्ट में संजय सिंह ईडी पर आरोप लगाने लगे. वे आरोप लगा रहे थे कि अडाणी के खिलाफ शिकायत पर ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे पहले कोर्ट की लॉबी में भी संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी अडाणी के पीएम हैं, इंडिया के नहीं. वे मीडिया वालों के सामने ये कह रहे थे कि ईडी 'अडानी के घोटालों की जांच कब करेगी. उन्होंने कहा कि मैंने ईडी में जांच के लिए शिकायत कर रखी है.
लेकिन कोर्ट रूम में संजय सिंह के भाषण पर जज नाराज हो गये. नाराज जज ने कहा-यहां कोई दूसरा मसला नहीं उठेगा. यदि आपको अडानी और मोदी पर भाषण देना है तो मैं अबसे आपको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश करने को कहूंगा. इसके बाद संजय सिंह ने अडाणी की बात करना बंद किया. संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने कस्टडी के दौरान उनसे शराब घोटाले से संबंधित सवाल नहीं किया. उन्होंने जज से शिकायत की कि ईडी उनसे पूछ रही थी कि अपनी मां से पैसे क्यों लिये, पत्नी को पैसे क्यों दिया.
बता दें कि ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को शराब घोटाले के केस में गिरफ्तार किया था. ईडी कह रही है कि संजय सिंह ने दिल्ली के शराब घोटाले में अहम भूमिका निभाई थी. ईडी ने पिछले 4 अक्टूबर को उनसे 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की थी और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.