सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Jun-2022 02:24 PM
MUNGER: मुंगेर में कोर्ट की सुनवाई से लौट रही महिला को बीच सड़क पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. इसके बाद आस-पास के इलाके में भगदड़ मच गई. घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर किया गया. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, घायल महिला संदलपुर निवासी निराला यादव की पत्नी अंजुला देवी है, जिसकी आयु 40 वर्ष है. 17 नवम्बर 2021 को गांव में हुए राजीव यादव हत्याकांड और गोलीबारी के मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. महिला कोर्ट की सुनवाई में शामिल होकर घर वापस आ रही थी. तभी रास्ते में पुरानीगंज चौक पर बाइक पर सवार अपराधियों ने हमला कर दिया. घायल महिला ने सत्यम यादव, अमरजीत यादव और उत्तम यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है.
बता दें कि 17 नवम्बर 2021 को संदलपुर गांव में महिला के पति निराला यादव और दूसरे पक्ष के लोगों में बर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें गोली लगने से राजीव यादव की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है.