ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

काउंटिंग की तैयारियों के बीच पटना में अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली

03-Jun-2024 06:39 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां काउंटिंग की तैयारियों के बीच बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। गोलीबारी की घटना में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों को नाजुक स्थिति में एनएमसीएच में भर्ती कराया है। 


घटना पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र स्थित एनएमसीएच के पास की है। अपराधियों की गोली से घायल दोनों युवकों की पहचान सूरज गोप और लल्लू कुमार के रूप में हुई है। एक को पैर और पीठ में गोली लगी है तो दूसरे युवक को भी दो गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक केस की तारीख पर कोर्ट जा रहे थे। तभी बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लड़कों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।