ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / काउंटिंग के दौरान दो मुखिया प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, मतगणना केंद्र...

काउंटिंग के दौरान दो मुखिया प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, मतगणना केंद्र पर हंगामे के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज

13-Nov-2021 03:58 PM

LAKHISARAI: लखीसराय में मतगणना केंद्र पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना केंद्र पर पंचायत चुनाव की वोटों की गिनती के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। फिलहाल स्थिति अब नियंत्रण में हैं। मतगणना कार्य जारी है। 


बता दें कि लखीसराय सदर प्रखंड का मतगणना चल रहा था उसी समय दो मुखिया प्रत्याशियों ने जीत की दावा कर अफवाह फैला दिया। जबकि जीत की घोषणा अधिकारियों द्वारा नहीं की गयी थी। उसके बाद दोनों मुखिया प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गये। 


पुलिस ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन मुखिया समर्थक मानने को तैयार नहीं थे स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। मतगणना की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। SDPO रंजन कुमार खुद मौके पर मौजूद हैं।