ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

काउंसलिंग को लेकर प्रारंभिक शिक्षकों का नया शेड्यूल जारी, 1,2 और 4 जुलाई को होगी काउंसलिंग

12-Jun-2022 07:42 PM

PATNA: प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग जहां-जहां नहीं हो पाई थी वहां के लिए शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी है। प्रारंभिक शिक्षकों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब 1,2 और 4 जुलाई को काउंसलिंग होगी। साथ ही अगले चरण की नियुक्ति के लिए गणना का कार्य प्रगति पर है।


बता दें कि कई नियोजन इकाइयों में विभिन्न कारणों से औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित नहीं किये जाने, अंतिम मेधा सूची प्रकाशित नहीं किये जाने, नियोजन इकाई के सचिव / अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने या असयोग करने के कारण या कॉन्सिलिंग पूर्ण रूपेण अथवा आंशिक रूप से रद्द होने के कारण कॉन्सिलिंग की सफल प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी थी। विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की गयी जिसके बाद यह निर्णय लिए गये कि ऐसे नियोजन इकाइयों में जहां कॉन्सिलिंग की सफल प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है उन नियोजन इकाइयों में कॉन्सिलिंग कराया जाएगा और चयन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 


कॉन्सिलिंग की प्रक्रिया समय पर पूरा नहीं कराने वाले नियोजन इकाइयों को 18.06.2022 तक मेधा सूची तैयार करने और NIC पोर्टल पर इसे अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। मेधा सूची पर आपत्ति प्राप्त करने एवं आपति का निराकरण के बाद 25.06.2022 तक अंतिम मेधा सूची प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को  अपने स्तर से सभी संबंधित नियोजन इकाइयों के लिए पत्र निर्गत किए जाने का निर्देश दिया गया है। नियोजन इकाइयों द्वारा मेधा सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत अंतिम रुप से आयोजित काउंसलिंग की तिथि और स्थल इस प्रकार है।

प्रखंड नियोजन इकाई - 1-7-2022- जिला मुख्यालय में वर्ग 6 से 8 के लिए काउंसलिंग

प्रखंड नियोजन इकाई - 2-7-2022-जिला मुख्यालय में वर्ग 1 से 5 के लिए काउंसलिंग

पंचायत नियोजन इकाई- 4-7-2022- प्रखंड मुख्यालय में वर्ग 1 से 5 के लिए काउंसलिंग 





news image