ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / कोरोनाकाल में जब्त की गई नकली दवा हो गई चोरी, असली-नकली दवा की...

कोरोनाकाल में जब्त की गई नकली दवा हो गई चोरी, असली-नकली दवा की पहचान से पहले सदर अस्पताल से दवा ले उड़े चोर

29-Nov-2021 05:36 PM

RANCHI: खबर झारखंड की राजधानी रांची आ रही है जहां ड्रग कंट्रोल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोनाकाल में ड्रग- कंट्रोल विभाग द्वारा नकली दवा कारोबारियों को लेकर छापेमारी की गयी थी और इस दौरान भारी मात्रा में दवाईयों को जब्त किया गया था। लेकिन यह सुनकर हैरानी होगी की जो दवाईयां विभाग ने जब्त किया था वह रांची के सदर अस्पताल से चोरी हो गयी है। 


दरअसल कोरोनाकाल में नकली दवा की बिक्री को लेकर कई शिकायते ड्रग-कंट्रोल विभाग को मिली थी उसके बाद कई जगहों पर छापेमारी की गई थी। ड्रग कंट्रोलर ने छापेमारी करते हुए करीब डेढ़ करोड़ की दवाओं से भरे आठ गोदाम को सील किया था। दवा के जब्त नमूनों को सदर अस्पताल परिसर के ड्रग एवं फूड कंट्रोलर कार्यालय में रखा गया था।


 जब्त की गई दवाओं में असली दवा कौन है और नकली दवा कौन है उसकी पहचान होने से पहले ही दवा चोरी हो गई। चोरी की घटना के बाद लोअर बाजार थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सोमवार को सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने कई कर्मचारियों से पूछताछ की।