ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / कोरोना वायरस से बचना है तो अपनाएं होम्योपैथिक और यूनानी फॉर्मूला, सरकार ने...

कोरोना वायरस से बचना है तो अपनाएं होम्योपैथिक और यूनानी फॉर्मूला, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

04-Feb-2020 02:37 PM

DESK : चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस अब तक सैंकड़ों लोगों की जान ले चुका है. चीन में अपातकाल की स्थिती उत्पन्न हो गई है. कोरोना वायरस के कई मामले दूसरे देशों में भी देखने को मिला है, जिसके बाद कोरोना का खौफ भारत सहित कई देशों में दिखाई दे रहा है. 

भारत में बी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय हवाई अड्डा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी बीच आयुष मंत्रालय के रिसर्च काउंसिल ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के फायदे के बारे में बताया गया है. 

आयुष मंत्रालय के तरफ से जारी की गई एडवाइजरी-

1. अपने आसपास गंदगी न फैलने दें और स्वच्छ रहें 

2. 20 सेकेंड तक साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं.

3. 1 लीटर गर्म पानी में मुस्ता, पर्पत, उशीर और चंदन मिलाकर रख लें. जब भी प्यास लगे तब इसी पानी का सेवन करें.

4. गंदे हाथ से कभी भी आंख, नाक या मुंह को टच ना करें. टच करने से पहले अपने हाथ को साबुन से अच्छे से साफ करें. 

5. यदि आपको पता है कि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित है तो उसके संपर्क में आने से बचें. 

6. खांसी या छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें. यदि आपके पास रुमाल नहीं है तो हाथ जरूर रखें. लेकिन इसके बाद अपने हाथ को अच्छे तरह से साबुन से साफ करें.  

7. सार्वजनिक स्थल पर जाने से पहले अपने मुंह पर N95 मास्क पहनें.

8. कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत से नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और जबतक जांच रिपोर्ट ना आ जाए सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें. 

9. हेल्दी डाइट और लाइफस्टाल को फॉलो करें.