Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!
07-Apr-2020 09:15 AM
DESK : हॉलीवुड में कोरोना के संक्रमण से कई स्टार के मौत के बाद अब बॉलीवुड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. शाहरूख खान के करीबी दोस्त और जाने-माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दूसरी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी भी कोरना पॉजिटिव पाईं गयी हैं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जोया मोरानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'ऑल्वेज कभी कभी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. बता दें कि करीम मोरानी की छोटी बेटी शज़ा मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाईं गयी हैं. पहले जोया के टेस्ट रिपोर्ट में नेगटिव पाया गया था और उनकी बहन कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थी. जिसके बाद दुबारा जोया का टेस्ट किया गया जिसमें वे भी कोरोना पॉजिटिव मिलीं.
दोनों को आइसोलेशन और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि शजा मार्च के शुरुआत में श्रीलंका से लौटीं थीं. वहीं जोया बीच मार्च में राजस्थान से लौटीं थीं. जोया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' और बाद में 'हल्ला बोल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी.