ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले- बिहार में अभी तक एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला

04-Mar-2020 02:17 PM

By neeraj kumar

PATNA: कोरोना वायरस को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सरकार पूरी तरीके से गंभीर है. हम स्वतंत्र तरीके से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. भारत सरकार के भी संपर्क में है. मंगल पांडे ने बिहार के लोगों से अपील की कि इसको लेकर पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है.


मंगल पांडेय ने कहा कि अभी तक बिहार में कुल 49 लोगों का सैंपल लिया गया. जिसमें से 45 सैंपल निगेटिव है. 3 को अभी पेंडिंग में रखा गया है और एक को रिजेक्ट कर दिया गया है. मतलब अभी तक बिहार में अभी एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया है. 

बिहार की सरकार सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है. यह सैंपल सभी लिए गए हैं और वहां यदि कोई जांच कराना चाहता है जो विदेश से आए हो जिन्हें किसी भी लक्ष्ण लगता हो तो हमारे सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर जांच करवा सकते हैं. पहले पुणे वायरोलॉजी लैब में भेजकर करा रहे थे. अब एनआईसीडी कोलकाता के अंदर है वहां पर जांच की जा रही. इन सभी सैंपल को हम जांच करवा रहे हैं.  19 से 23 फरवरी के बीच नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, अररिया सुपौल और किशनगंज हो उनसे सभी जिलों का भ्रमण किया. भारत सरकार के तरफ से जो भी देखना परखना था वह सभी काम किया है. हम सतत निगरानी रख रहे हैं.