ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बोले सुशील मोदी-राबड़ी देवी भी टीका लगवाएं, टीकाकरण...

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बोले सुशील मोदी-राबड़ी देवी भी टीका लगवाएं, टीकाकरण को राजनीति से ऊपर रखे विपक्ष

02-Mar-2021 08:06 PM

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। पटना के IGIMS में पहुंचकर उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद अपना अनुभव साक्षा किया और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित विपक्ष के सभी वरिष्ठ नेताओं से भी टीका लगवाने की अपील की। सुशील मोदी ने कहा कि वे भी राजनीति से ऊपर उठकर टीका लगवाएं।

news image




कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट किया... "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण करते हुए मैंने भी कोरोना का टीका लिया और अनुभव किया कि इसमें न कोई तकलीफ होती है, न बाद में कोई परेशानी....हम टीके लेकर न केवल स्वयं को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भारत में विकसित वैक्सीन के प्रति उन 100 से अधिक देशों का भरोसा बढाते हैं, जिन्हें टीके की खुराक भेजी जा रही है...कोरोना वैक्सीन विकसित करने की भारतीय चिकित्सा विज्ञानियों की सफलता पर गर्व करने के बजाय विपक्ष ने भले ही उन्हें हताश करने वाली बयानबाजी की हो...लेकिन अब उसे भुलाकर सभी दलों के सीनियर लोगों को खुद पहल कर कोरोना का टीका लेना चाहिए" 



राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि " राबड़ी देवी भी टीका लगवायें, कोरोना टीकाकरण को राजनीति से ऊपर रखे विपक्ष....बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और अन्य दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना वैक्सीन लेकर जीवनरक्षक टीकाकरण को राजनीति से ऊपर रखने की मिसाल कायम क्यों नहीं कर सकते? 



लगातार मिल रही बीजेपी की जीत पर भी सुशील मोदी ने ट्वीट किया है वे लिखते हैं कि " गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के चुनाव में एक बार फिर भाजपा शानदार सफलता की ओर बढ़ रही है...इससे पहले असम, अरुणाचल प्रदेश,  जम्मूकश्मीर, लद्दाख और हैदराबाद के निकाय चुनावों में भी भाजपा को विजय मिली....निकायों-पंचायतों के चुनाव में मिले व्यापक जन समर्थन से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और कृषि कानूनों के प्रति किसानों का विश्वास अविचलित है।



news image