ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राजनीति तेज, जीतन राम मांझी के बाद पप्पू यादव...

कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राजनीति तेज, जीतन राम मांझी के बाद पप्पू यादव ने बोला हमला, कहा- इस पर किसी की तस्वीर न हो

24-May-2021 10:32 AM

PATNA : कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीएम ने पीएम मोदी की फोटो की जगह अपनी फोटो लगा दी है। जिसे लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। वही दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाए जाने को लेकर हमलावर हो गये हैं। जीतन राम मांझी आज लगातार दूसरे दिन पीएम की तस्वीर पर सवाल खड़ा किया है। मांझी ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगी है तो फिर कोरोना से मरने वाले लोगों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी प्रधानमंत्री की तस्वीर होनी चाहिए। इधर जीतन राम मांझी के समर्थन में उतरे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी हमला बोला है। 



कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट किया है। पप्पू यादव कहते हैं कि "छपास रोग से भयंकर ग्रस्त PM साहब ने कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र पर भी अपनी मुस्कुराती तस्वीर छपवा ली। किसी देश में ऐसा नहीं है, कोई राष्ट्राध्यक्ष इतना पतित नहीं है। PM साहब को मालूम वह भारत के राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं। वैसे पूर्व CM मांझी जी ने ठीक कहा इस पर किसी की तस्वीर न हो"







गौरतलब है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा था कि कोरोना वायरस वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राष्ट्रपति की तस्वीर होनी चाहिए और अगर जरूरी हो तो प्रधानमंत्री और स्थानीय मुख्यमंत्री की तस्वीर राष्ट्रपति के साथ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर लगे। वही आज जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम की तस्वीर को लेकर हमला बोला है और डेथ सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने की बात कह डाली।