ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / कोरोना टेस्टिंग में सबसे निचले पायदान पर बिहार, प्रशांत किशोर ने नीतीश पर...

कोरोना टेस्टिंग में सबसे निचले पायदान पर बिहार, प्रशांत किशोर ने नीतीश पर किया कटाक्ष

14-May-2020 12:27 PM

PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर कटाक्ष किया है। उन्होनें कोरोना टेस्टिंग के मामले में बिहार सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। इसके लिए उन्होनें नीतीश कुमार के उदासीन और संवेदहीन नेतृत्व को जिम्मेवार बताया है।


प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि करोना संकट के इस दौर में अपने उदासीन और संवेदनहीन नेतृत्व से देश भर को स्तब्ध कर देने वाले नीतीश कुमार के प्रयासों से बिहार करोना टेस्टिंग के मामले में भी देश के सभी राज्यों में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। बिहार में प्रति दस लाख टेस्टिंग की दर देश 1410 के मुक़ाबले 330!!


प्रशांत किशोर ने कटाक्ष करते हुए सीएम नीतीश कुमार को लपेटा है। उन्होनें सीएम को उदासीन और संवेदनहीन तक बता दिया है। प्रशांत किशोर ने आंकड़ों के हवाले बताया है कि बिहार में टेस्टिंग के आंकड़ों के क्या हालात हैं। देश में प्रति दस लाख टेस्टिंग रेट जहां 1410 है वहीं बिहार में ये आंकड़ा महज 330 ही है। 


प्रशांत किशोर के पहले बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की थी ।उन्होनें कल ही कहा कि हम शुरू से ही बिहार सरकार को आगाह कर, सुझाव देकर लगातार मांग करते रहे हैं कि बिहार में जांच की संख्या बढ़ाई जाए। संदिग्धों के अलावा रैंडम और रेग्युलर टेस्टिंग करें लेकिन अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा कि दो महीने बीतने के बाद भी बिहार का प्रतिदिन जांच औसत 1000 टेस्ट से भी कम है।


तेजस्वी ने कहा कि ये एक निर्विवाद तथ्य है कि अधिकतम टेस्टिंग ही कोरोना से लड़ने का सबसे कारगर हथियार है। कोरोना नियंत्रण का नींव टेस्टिंग है. सरकार को टेस्टिंग किट्स का ख़रीद और भंडारण ज़्यादा से ज़्यादा करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रयास किया जाए कि हर एक जिले में जांच की व्यवस्था हो। लैब, विशेषज्ञ डॉक्टर और तकनीकि रूप से सक्षम लोगों की तैनाती ज़िलास्तर पर हो. जांच की क्षमता प्रतिदिन 5000 तक बढ़ाया जाए।