ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / CM राहत कोष में पप्पू यादव ने दिया 5 माह का पेंशन, बोले-...

CM राहत कोष में पप्पू यादव ने दिया 5 माह का पेंशन, बोले- कोरोना से लड़ने के लिए सबको आगे आने की है जरूरत

02-Apr-2020 08:47 AM

PATNA: कोरोना से बिहार को लड़ने के लिए पप्पू यादव ने 5 माह की पेंशन सीएम राहत कोष में दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि हम सभी देशवासी मिल-जुलकर कोरोना को हराएंगे. लॉकडाउन में देश की जनता परेशान है. लोगों के सामने स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक की समस्या है. ऐसे में सभी को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद करनी चाहिए. 

news image

पप्पू ने किया आग्रह

पप्पू यादव ने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि जो भी बिहारी दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे हैं. उनको जांच के बाद घर जाने दिया जाए. जो इतने दूर से आए हैं उनको सीमा पर खड़ा न किया जाए.


 बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए पप्पू यादव खुद मैदान में उतरे हुए है. लॉकडाउ के पहले उन्होंने कई जगहों पर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया है. लॉकडाउन में पैदल घर आ रहे हजारों लोगों को वह आर्थिक मदद कर रहे हैं. सैकड़ों लोगों को वह ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर भी कर रहे हैं. इसके अलावे उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कई जिलों में भोजन, राशन, मास्क और साबुन बांट रहे हैं.