Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
06-May-2021 11:29 AM
DESK : कोरोना महामारी की चपेट में आम और खास सभी आ रहे हैं. बीते दिनों फ़िल्मी जगत के कई सितारों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है. ऐसे में दो और मशहूर एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर देखने को मिल रही है. साउथ, भोजपुरी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी वेट्रन एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना महामारी से निधन हो गया है. इनके साथ ही दिगवंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का भी कोरोना से निधन हो गया है.
बता दें कि 68 फिल्मों में काम कर चुकी श्रीपदा ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी हिट फिल्म 'हम तो हो गई न तोहार' में भी काम किया है. इस फिल्म में श्रीपदा के साथ भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भी थे. श्रीपदा ने 1993 में एक टेलिविजन शो के लिए गेस्ट अपियरेंस भी दिया. उन्होंने फिल्म 'आग के शोले', 'बेवफा सनम' से लेकर जी टीवी के हॉरर सीरीज में काम किया है. श्रीप्रदाने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म 'बटवारा' में भी काम किया था.
वहीं, अभिलाषा पाटिल के बारे में आपको दें कि वो कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इनमें 'छिछोरे', 'गुड न्यूज' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा यह मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं. अभिलाषा पाटिल 47 साल की थीं.कुछ समय पहले ही शूटिंग के लिए वाराणासी रवाना हुई थीं. वहां से आने के बाद उन्हें बुखार हुआ और वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया.
जानकारी हो कि इस साल कोरोना की चपेट में आने से कई मशहूर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस का निधन हो चुका है. कुछ ही दिन पहले बिक्रमजीत कंवरपाल का भी कोरोना की वजह से निधन हुआ था.