बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Jun-2020 08:30 AM
BHAGALPUR : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला पर कोरोना का संकट भारी पड़ गया. इस बार सावन में भक्त भगवान भोले का दर्शन नहीं कर पाएंगे. कोरोना संकट के इस काल में श्रावणी मेला संभव नहीं है.
देवघर में लगनेवाला श्रावणी मेला इस बार आयोजित नहीं. इसे लेकर झारखंड सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक सभा, समागम आदि पर रोक लगा रखी है। ऐसे में श्रावणी मेला व रथ मेला का आयोजन नहीं हो सकता. वहीं इसे लेकर भागलपुर में भी तैयारी नहीं की जा रही है. इस बारे में भागलपुर डीएम ने कहा कि अभी तक देवधर प्रशासन की ओर से मेले को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है कि मेला होगा या नहीं. जल्द ही वे इसकी जानकारी लेंगे.
बता दें कि 6 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होना है. त्रेता युग से ही इस मेले की परंपरा चली आ रही है. श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों लोग जुटते हैं. इससे लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है. मेले के आयोजन नहीं होने से उनके समक्ष रोजगार का संकट भी उत्पन्न हो जाएगा. भगवान जगन्नाथ के विभिन्न मंदिरों में भी बड़ा मेला लगता है, जो इस बार नहीं लग सकेगा. जिससे अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा.