अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Nov-2020 12:54 PM
PATNA: बिहार में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बेनीपट्टी से निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा की कोरोना से मौत हो गई. जिस जगह से ह खड़ा थे वहां पर आज ही मतदान हो रहा है.
इसको भी पढ़ें: बिहार: चुनाव के बीच RJD नेता के भाई का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों ने भूना
पटना एम्स में चल रहा था इलाज
बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा चुनाव प्रचार के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. जिसके बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. आज इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है.
बेनीपट्टी में आज हो रहा मतदान
बेनीपट्टी में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. लेकिन इस बीच ही उम्मीदवार का कोरोना से निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनकी पत्नी कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रही थी. नीरज झा पहले मधुबनी जेडीयू के उपाध्यक्ष थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय चुनावी मैदान में खड़े थे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, शक्ति सिंह गोहिल, राजीव प्रताप रूढी, शाहनवाज हुसैन,अरूण सिन्हा, देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता कोरोना संक्रमित हो गए. इसमें कुछ नेता ठीक भी हो गए हैं.