BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
16-May-2020 12:52 PM
DESK : कोरोना महामारी के कारण स्कूल बीते 2 महीने से बंद पड़े है. ऐसे में बच्चों की पढाई का नुकसान न हो इस लिए सरकारी स्कूल ने दूरदर्शन पर कुछ घंटे का प्रोग्राम प्रसारित करने का फैसला लिया था. इस कार्यक्रम में छठी से 12वीं तक के सरकारी स्कूल के छात्र और छात्राओं के पाठ्यक्रम को दिखाया जाता है. पर अब जल्द ही प्रारंभिक कक्षा के छात्र और छात्राओं के लिए भी ऐसा कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे.
इसका फायदा एक से पांचवी तक के बच्चों को दिया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों से बच्चों की संख्या मांगी गयी है. साथ ही स्कूलों को बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क कर इसकी सूचना देने को कहा गया है. ताकि ये प्रयास व्यर्थ न जाये.
प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का नाम थोड़ी मस्ती थोड़ी पढ़ाई रखा गया है. इसका शेड्यूल यूनिसेफ और प्रथम संस्था द्वारा तैयार किया जा रहा है. कक्षा में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के कुछ टॉपिक्स को मजेदार तरीके से पढ़ाया और बताया जायेगा. बच्चे बोर न हो, इसके लिए उन विषयों पर फोकस किया जायेगा जो बच्चों के ईद-गिर्द हैं. इसमें वीडियो, एनिमेशन जैसी तकनीक से कक्षाएं चलेंगी. इसका प्रसारण मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है.
दूरदर्शन के इस पहल से माना जा रहा है की 6 लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. जिले के पांचवीं तक के 2046 स्कूलों के बच्चों को इसमें शामिल करना है. डीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि दूरदर्शन पर पढ़ाई का बहुत फायदा बच्चों को हो रहा है. पांचवीं तक शुरू होने से उन बच्चों को भी फायदा होगा जो अभी पढ़ाई से बिल्कुल दूर हो गये हैं.