ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / कोरोना संकट खत्म होने के बाद सरकार नियोजित शिक्षकों से करेगी बात, ड्यूटी...

कोरोना संकट खत्म होने के बाद सरकार नियोजित शिक्षकों से करेगी बात, ड्यूटी पर आने का दिया रिमाइंडर

30-Apr-2020 05:36 PM

PATNA : बिहार में हड़ताली नियोजित शिक्षकों से सरकार कोरोना वायरस के बाद वार्ता करेगी. सरकार ने ऐलान किया है कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस से पैदा हुई चुनौतियां सबसे आगे हैं. लिहाजा कोरोना महामारी का संकट दूर होने के बाद सरकार शिक्षक संघ और उनके प्रतिनिधियों से वार्ता करेगी.

शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा है कि हड़ताली नियोजित शिक्षक के लगातार अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं और मौजूदा हालात को देखते हुए वह सभी शिक्षकों से सेवा पर वापस लौटने का अनुरोध कर रहे हैं.  शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना से हमारा देश और राज्य गंभीर संकट से गुजर रहा है इसके खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है और कई स्कूलों में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. इन जगहों पर कार्यरत शिक्षक लगातार सहयोग भी कर रहे हैं.


आपको बता दें कि लंबे अरसे से समान काम समान वेतन के मुद्दे पर हड़ताल पर गए नियोजित शिक्षकों का अध्ययन भी अब टूट रहा है. लगातार जिला स्तर से या खबरें आ रही है कि नियोजित शिक्षक ड्यूटी पर वापस लौट रहे हैं. कोरोना महामारी के बीच नियोजित शिक्षकों के ऊपर सरकार का दबाव असर दिखाने लगा है लिहाजा अब सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए यह घोषणा कर दी है कि इस महामारी के बाद जब स्थिति सामान्य होगी तो शिक्षक संघ और उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी.