ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

आवास में कोरोना निकला तो नालंदा भाग जाएंगे नीतीश, पुराने साथी कुशवाहा का दावा

आवास में कोरोना निकला तो नालंदा भाग जाएंगे नीतीश, पुराने साथी कुशवाहा का दावा

09-Jun-2020 01:06 PM

PATNA: आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कोरोना से डरते हैं. यही कारण है कि वह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. अगर सीएम आवास में कोई कोरोना पॉजिटिव निकले तो आवास छोड़कर वह नालंदा भाग जाएंगे. 

बहुत अच्छे से जानते हैं

कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को बहुत अच्छा से जानते हैं. सिर्फ कोरोना मिलने की खबर मिल जाए तो सीएम अभी के अभी सीएम आवास नालंदा भाग जाएंगे. मैं उनको बहुत बढ़िया से जानते हैं.

विपक्ष के निशाने पर नीतीश

लॉकडाउन के 84 दिनों तक सीएम नीतीश कुमार अपने आवास से बाहर नहीं निकले. आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर और जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते रहे. जिसको विपक्ष सीएम नीतीश पर हमला बोल रहा है. विपक्ष कह रहा है कि बाकी राज्यों के सीएम बाहर निकल रहे स्थिति का जायजा ले रहे है, लेकिन नीतीश कुमार बाहर नहीं निकल रहे हैं.