बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Apr-2020 06:09 AM
PATNA : पटना में कोरोना मास्क पहनकर अपराधियों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना के करबिगहिया इलाके में स्मृति विहार अपार्टमेंट में लूट की इस बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर कपिल देव के फ्लैट नंबर 407 में पहुंचे अपराधियों ने 10 लाख की ज्वैलरी के साथ-साथ एक लैपटॉप भी उड़ा लिया।
दरअसल बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर कपिलदेव लॉकडाउन के दौरान कोलकाता में फंसे हुए हैं। उनके पटना स्थित फ्लैट में कोई भी मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह तकरीबन 11 बजे अपराधी कोरोना वायरस से बचाव वाला मास्क लगाकर अपार्टमेंट में पहुंचे और बड़े आराम से लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। मास्क लगाने के कारण सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की जो तस्वीरें कैद हुई हैं उसमें चेहरा साफ नहीं है।
प्रोफेसर साहब के फ्लैट में लूट की इस घटना के बारे में जानकारी तब मिली जब पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार उनके फ्लैट का हाल जानने पहुंचे। अपार्टमेंट में पहुंचे प्रोफेसर के रिश्तेदार ने देखा कि ताला टूटा पड़ा है और कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। अब पुलिस इस मामले में अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।