समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
25-Apr-2020 10:53 AM
PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा उपवास पर बैठे हैं।इस बीच उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जो स्थिति बनी हैं सब लोग लॉकडाउन में हैं लेकिन लॉकडाउन में लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं। सरकार के सारे दावे फेल हैं।
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में गरीबों के समक्ष रोजी-रोटी और उससे उत्पन्न भुखमरी की समस्या आ गयी है, इस पर नीतीश सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।सरकार भले की दावा कर रही है कि वे सभी को राहत पहुंचा रहे हैं लेकिन सरकार का दावा पूरी तरह फेल है।
उन्होंने कोटा समेत तमाम जगहों पर फंसे बिहार से बाहर पढ़ने गए छात्रों की दयनीय स्थिति पर भी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में पुलिस अपनी बर्बरता की अपनी सीमा पार कर चुकी है।
आरएलएसपी की तरफ से उपवास का नाम दिया गया है, ‘सत्याग्रह की आस, आओ करें उपवास’। इस उपवास में सात सूत्री मांगें भी की गई हैं। पार्टी की तरफ से बिहार सरकार से मांग की गई है कि सभी जरूरतमंदों को फिलहाल बिना राशनकार्ड देखे यानी आधार कार्ड या मतदान पहचान पत्र के आधार पर ही राशन उपलब्ध करवाया जाए। बेगूसराय के नावकोठी और औरंगाबाद के गोह में राज्य के अन्य कई हिस्सों में पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ भी ये उपवास रखा गया है।
इसके अलावा बिहार के बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों और दूसरे लोगों की बिहार वापसी की मांग भी शामिल है। आरएलएसपी ने बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और लॉकडाउन के कारण फसल कटाई में हो रही देरी के चलते किसानों की हुई क्षति की भरपाई की मांग की गई है।