पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
06-Feb-2022 02:45 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर थमने और सरकार की तरफ से छूट के ऐलान के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में आ गए हैं। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि वह बेरोजगारी रैला के आयोजन को लेकर अब बिहार के दौरे पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी ने कहा है कि उनकी पार्टी का अधिवेशन खत्म होने के बाद जिला स्तर पर कार्यक्रम तय किया जाएगा और उसके बाद बिहार दौरे पर वह युवाओं से संवाद करने निकलेंगे।
तेजस्वी यादव ने बताया कि आज से सारी पाबंदियां खत्म हो गयी है अब राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक होगी। जिसमें बेरोजगारी हटाओं रैली को लेकर बातचीत की जाएगी। नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गयी थी सरकार बताये कितने लोगों को रोजगार मिला?
उन्होंने यह भी कहा कि अब मौजूदा सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है। सरकार की असलीयत अब सबके सामने आ गयी है। पढ़े- लिखे छात्र रोजगार के लिए सड़क पर नजर आ रहे हैं। रेलवे जैसा संस्थान आज खत्म हो रहा है।
लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए तेजस्वी ने कहा कि लता जी देश की धरोहर थी उनकी कमी छलकेगी। कल सरस्पती पूजा था और आज वो हम लोगों के बीच नहीं हैं। हम अपनी पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट करते हैं। ऐसी हस्तियां सदियों-सदियों में आया करती है उनके गाने हर जेनरेशन के लोग पसंद करते हैं और आगे भी सुना करेंगे।
कांग्रेस से अलग होकर आरजेडी एमएलसी चुनाव अकेले लड़ती है तो क्या एनडीए को इसका फायदा होगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसकों क्या फायदा होगा या नहीं होगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। हमलोगों का फैसला था कि आरजेडी अपने दम पर पर चुनाव लड़े। राजद के कार्यकर्ताओं की भी यही मांग थी जिसे हमलोग निभाए हैं।