ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / news / सामने आए कोरोना के 3 नए लक्ष्ण, अब उबकाई आने पर भी कराएं...

सामने आए कोरोना के 3 नए लक्ष्ण, अब उबकाई आने पर भी कराएं टेस्ट

29-Jun-2020 08:09 AM

DESK : देश में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच हर दिन अब  कोरोना के तीन लक्षण सामने आए हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और बढ़ गई है. अमेरिका की मेडिकल संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार नाक बहना, उबकाई आना और डायरिया भी कोरोना के लक्ष्ण हो सकते हैं. 

यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप एक बार कोरोना टेस्ट कराएं. बता दें कि अबतक आए स्टडी के अनुसार  बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ, सूखी खांसी और थकावट ही कोरोना के लक्ष्ण माने जा रहै हैं. इन तकलीफों से गुजर रहे लोगों को तुरंत कोरोना जांच की सलाह दी गई थी. लेकिन नए स्टडी के बाद स्वास्थ्य विभाग की परेशानी और बढ़ जाएगी.

नाक बहना

नए स्टडी के अनुसार अगर किसी इंसान को नाक बहने के साथ बेचैनी की शिकायत है तो भी वो कोरोना संक्रमित हो सकता है. भले ही उसे बुखार न आ रहा हो. बता दें कि पहले ये कोरोना के लक्ष्ण में नहीं आता था.

उबकाई आना
अब उबकाई आने को हल्के में नहीं टाला जा सकता है. नए स्टडी के अनुसार  यदि किसी इंसान को असामान्य रूप से बार बार उबकाई आ रही है तो ये कोरोना के लक्ष्ण हो सकते हैं. ऐसे लक्ष्ण सामने आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराना चाहिए और खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए.

 डायरिया
कोरोना मरीजों में डायरिया नया लक्षण बनकर सामने आया है. स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर किसी व्यक्ति को डायरिया की भी शिकायत है तो वह कोरोना संक्रमित हो सकता है. ऐसे व्यक्ति को तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए.