Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता
21-Aug-2020 12:18 PM
PATNA : एक तरफ कोरोना संकट में लोग परेशान हैं तो वहीं कुछ निजी अस्पताल इसे अवसर बनाने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है कंकड़बाग के जीडीएम अस्पताल से जहां अस्पताल प्रबंधन ने पहले तो वहां भर्ती कोरोना मरीज को दूसरे अस्पताल शिफ्ट कर दिया और बाद में परिजनों को इलाज के नाम पर 6 लाख रुपये का कच्चा बिल थमा दिया.
वहीं आक्रोशित परिजनों ने जिला प्रशासन से इस मामले की शिकायत की और अस्पताल प्रबंधन पर कच्चा बिल बनाकर 6 लाख 43 हजार वसूलने की कोशिश करने का आरोप लगाया. जांच में शिकायत सही मिलने पर पटना डीएम कुमार रवि के आदेश पर JDM प्राइवेट अस्पताल के एमडी समेत पांच लोगों पर कंकड़बाग थाना में एफाआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था.
इसी आरोप पर कार्रवाई के क्रम में जेडीएम अस्पताल को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया. पटना डीएम ने कहा है कि प्राइवेट अस्पतालों की लगातार मॉनिटरिंग चल रही है. जिला प्रशासन ने कहा है कि अनुचित, अवैध एवं मनमानी फीस रखने और मरीजों से जबरन फीस वसूली करने के आरोप में जेडीएम हॉस्पिटल, कंकड़बाग के डायरेक्टर सहित पांच व्यक्तियों पर कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.