ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / राबड़ी देवी सीएम राहत कोष में देंगी एक माह की सैलरी, बोली.. इस...

राबड़ी देवी सीएम राहत कोष में देंगी एक माह की सैलरी, बोली.. इस कठिन समय में सभी लोग करें सहयोग

25-Mar-2020 01:29 PM

PATNA: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपने एक माह की सैलरी सीएम राहत कोष में देंगी. इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने भी पार्टी की और से 2.5 लाख रुपए सीएम राहत कोष में पैसा जमा करने की बात कह चुके हैं. 

सभी से सहयोग करने की अपील

राबड़ी देवी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में पीड़ितों, चिकित्सकों-स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव और सुरक्षा एवं जांच-उपचार हेतू मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दूंगी. राबड़ी ने कहा कि इस मुश्किल समय में सभी से सहयोग की अपील करती हूं. 


लालू 2.5 लाख रुपए की करेंगे मदद

लालू प्रसाद ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकगण, नेता प्रतिपक्ष, पदाधिकारी पूरी सक्रियता,सकारात्मकता और क्रियाशीलता के साथ हरसंभव राज्य सरकार की मदद कर रहे है. पार्टी को 2.5 लाख सीएम राहत कोष में अंशदान करने का निर्देश दिया है. बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी, रामकृपाल यादव, चिराग पासवान, रामविलास पासवान समेत कई नेताओं ने सीएम राहत कोष में सैलरी और सांसद निधि से पैसा कोरोना से लड़ने के लिए दे रहे हैं.